Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

9 जनवरी को दिल्ली में होगी WMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, वरिष्ठ पत्रकार होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वेब मीडिया की देश की एकमात्र पंजीकृत संस्था ‘वेब मीडिया एसोसिशन’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पहली कार्यकारिणी मीटिंग 9 जनवरी 2019, बुधवार को नई दिल्ली में होने जा रही है जिसमें वेब मीडिया के देशभर के चुनिंदा पत्रकार सोशल मीडिया के लिए आगामी रणनीति तय करेंगे।

संस्था के संरक्षक तथा लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रसेन वर्मा ने बताया कि फरवरी में देशभर के वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारो का महासम्मेलन किया जाएगा जिसमे देश की अनेक शीर्ष हस्तियां भी देश की पहली वेब मीडिया एसोसिशन को सहयोग देने आएगी, इसके अलावा अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर 9 जनवरी को हम देशभर के प्रमुख पत्रकार निर्णय लेंगे।

वेब मीडिया एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि बहुत कम समय मे ही देशभर से वरिष्ठ पत्रकारों को लेकर राष्टीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया।

अनेक राज्यो में संयोजक बना दिये गए। कई राज्यो में प्रभारी बना दिए गए। इस तरह अनेक राज्यों में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार हो रहा है।

हिंदी भाषी राज्यो के अलावा साऊथ के राज्यों में भी संगठन का विस्तार बड़ी तेजी से हो रहा है, समय बदल रहा है, वेब मीडिया का जमाना चल रहा है, आगामी लोकसभा चुनाव में देशभर में यह संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वहीं संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रभारी एनसीआर प्रभारी श्री नवनीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि फरवरी में संगठन की होने वाली आमसभा पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ेगी।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 मो0 कामरान ने कहा कि इंटरनेट वेब पत्रकारो का यह देश का पहला संगठन है, जिसे पूरे देश मे हाथोंहाथ लिया जा रहा है।

जिन राज्यो में वेब मीडिया की पालिसी है वहां अब हमारी कोशिश होगी कि वेब मीडिया के पत्रकारो को मान्यता भी दी जाए और जिन राज्यो में वेब मीडिया पालिसी नही है वहाँ पालिसी बनाने के लिये कार्य किया जाएगा।

वेब मीडिया एसो0 ने राज्य भर में राष्टीय कार्यकारिणी बना दी है। इसमे विस्तार होना है। राज्यो में विस्तार होना है। इसलिए जल्द और समय से सदस्यता लेना उचित रहेगा, पूरे देश के वेब मीडिया के लिये यह संगठन पहली बार धरातल पर पंजीकरण के साथ उतरा है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending