Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूनाइटेड किंगडम में मास्क पहनना नहीं होगा अनिवार्य, कोरोना के प्रतिबंध हटाए गए

Published

on

Loading

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा- ‘यूके में कोविड-19 को लेकर लगाए गए अधिकतर प्रतिबंध अगले हफ्ते हटा लिए जाएंगे। 24 जनवरी से कोविड आइसोलेशन का समय घटकर केवल पांच दिन रह जाएगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कोरोन वायरस का ओमीक्रॉन वेरिएंट हल्का नहीं है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगाई है, उन्हें एहतियात बरतने की जरूरत है।’ साथ ही उन्होंने कोरोना से जुड़े प्लान बी को हटा कर प्लान ऐ लागू करने की भी घोषणा की।

जॉनसन ने ब्रिटिश संसद को यह भी बताया कि लोगों को घर से काम करते समय बंद जगहों पर मास्क नहीं पहनना होगा और सार्वजनिक स्थानों जैसे नाइटक्लब, दुकान या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते समय वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी नहीं दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रहस्पत्वार से यूके के स्कूलों में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा।

जॉनसन ने कहा कि ‘यह कदम देश में एक सफल मास बूस्टर जैब कार्यक्रम के बाद उठाया जा रहा है। पूरे यूरोप में कई देशों ने सर्दियों के लॉकडाउन को खत्म कर दिया है। हमारे वैज्ञानिकों का मानना ​​​​है कि ओमीक्रॉन लहर अब राष्ट्रीय स्तर पर चरम पर है। कोविड के लिये लागू किये गए बी प्लान में जिस तरह से जनता ने सहयोग किया, उसकी वजह से हम प्लान ए में वापस आ सकते हैं।’

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending