Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘हमें युद्ध की आग में झोक दिया’, रूसी सैनिकों ने रो-रोकर घुटने टेक मांगी माफ़ी

Published

on

Loading

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिस मकसद के साथ यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया था, वो दूर-दूर तक पूरा होता नहीं दिख रहा। यूक्रेन की सेना और आम लोगों ने अपनी जमीन पर हुए हमले का कड़ा मुकाबला किया है। जिसके चलते रूसी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ये युद्ध व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद बीते गुरुवार को शुरू हुआ था। इस बीच रूसी सैनिकों के कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें वो फूट-फूटकर रोते हुए देखे गए हैं। उनका कहना है कि उन्हें बिना बताए युद्ध की आग में झोंक दिया गया है।

अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमे रूसी सैनिक यूक्रेनी नागरिकों के आगे घुटने टेके नज़र आ रहे हैं। इन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया। ये सैनिक कहते हैं कि ‘हम यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में नहीं जाना चाहते थे, हम हतोत्साहित थे, लेकिन कमांड ने कहा कि अगर हम पीछे हट गए, तो हमें आदेश का पालन नहीं करने के लिए गोली मार दी जा सकती है।’

 

सैनिकों का कहना है कि इन्हें यूक्रेन के उन शांतिपूर्ण लोगों के खिलाफ लड़ाई करने के लिए भेजा गया है, जो अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। कमांडरों ने इनकी बलि चढ़ाने के लिए इन्हें यहां भेजा है।एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के झंडे के आगे बैठे रूस के एक घायल सैनिक ने कहा, ‘ये हमारी लड़ाई नहीं है। मां और पत्नियां अपने बेटे-पतियों को यहां से ले जाएं। उनकी यहां कोई जरूरत नहीं है।’ एक अन्य वीडियो में हथकड़ी बांधे बैठा सैनिक रोता हुआ कहता है, ‘वो हमारे शव भी नहीं उठाएंगे, यहां अंतिम संस्कार तक नहीं होगा।’

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending