Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

शपथ ग्रहण का समय नहीं दिया: राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले चंपई सोरेन

Published

on

Was not given time to take oath Champai Soren said after meeting the Governor

Loading

रांची। झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के एक शिष्टमंडल ने आज गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात कर राजभवन से बाहर निकलने के बाद चंपई सोरेन ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल नई सरकार गठन को लेकर जल्द ही फैसला लेंगे। चंपई सोरेन ने बताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की ओर से जल्द फैसला लेने का भरोसा दिलाया गया।

इंडिया विधायकों की ओर से एकता प्रदर्शित

इंडिया गठबंधन की ओर से 43 विधायकों की एकजुटता को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी और माले विधायक राजभवन जाकर शक्ति प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन राज्यपाल से अनुमति नहीं मिलने पर गठबंधन की ओर से वीडियो जारी कर एकता प्रदर्शित की गई।

गठबंधन की ओर से दावा किया गया है कि चंपई सोरेन को एलायंस के सभी 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वीडियो जारी कर दावा किया गया है कि राज्यपाल को दिए गए समर्थन पत्र में हस्ताक्षर करने वाले सभी विधायक उपस्थित हैं।

चंपई सोरेन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करने इंडिया गठबंधन के पांच विधायक राजभवन पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक दल के नेता चंपई, विधायक आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विनोद कुमार सिंह और प्रदीप यादव शामिल है।

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending