Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए हेमंत सोरेन, ED ने मांगा है 10 दिनों का रिमांड

Published

on

Hemant Soren sent to jail in judicial custody, ED has asked for 10 days remand.

Loading

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कड़ी सुरक्षा के बीच आज गुरुवार दोपहर 2.35 मिनट पर रांची सिविल कोर्ट परिसर लाया गया। कोर्ट परिसर पहुंचने पर हेमंत सोरेन ने कार से निकलते हाथ जोड़ कर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। फिर वे अंदर कोर्ट में चले गए।

ईडी की ओर से पीएमएलए कोर्ट में बताया गया कि अभी हेमंत सोरेन से कई जानकारियां नहीं मिल पाई है, इसलिए पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी गई। हेमंत सोरेन के अधिवक्ता की ओर से इसका विरोध किया गया।

दोनों ओर से एक घंटे से अधिक समय तक अपना पक्ष अदालत में रखा गया। जिसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया और आज उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल दिया गया। संभव है कि कल भी स्पेशल कोर्ट में आगे की सुनवाई हो।

अधिवक्ता ने बताया कि ईडी की ओर से हेमंत सोरेन को 10 दिनों के लिए रिमांड मांगे जाने पर स्पेशल कोर्ट की ओर से दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। आज गुरुवार को हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया गया।

देखने के लिए उमड़ी भीड़

वहीं हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता और उनके समर्थक भी कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर मौजूद थे। इन्हें रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

हेमंत सोरेन कड़ी सुरक्षा में होटवार जेल शिफ्ट

अदालत की ओर से हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होटवार जेल ले जाया गया। प्रशासन की ओर से रास्ते भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कोर्ट परिसर भी जेएमएम कार्यकर्ताओं और हेमंत सोरेन के समर्थकों को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोर्ट के आदेश के बाद हेमंत सोरेन को अदालत परिसर से सीधे होटवार जेल ले जाया गया।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending