Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखंड सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन, 10 दिन में साबित करना होगा बहुमत; भाजपा ने उठाए सवाल

Published

on

Champai Soren took oath as Jharkhand CM

Loading

रांची। चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को बीते दिन सरकार बनाने का न्योता दिया था। विधायक आलमगीर आलम ने बताया कि अगले 10 दिनों में हमें सदन में बहुमत साबित करना होगा। दावा किया जा रहा है कि चंपई के पास 43 विधायकों का समर्थन है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान चंपई ने सभी विधायकों के समर्थन का वीडियो भी दिखाया था।

भाजपा ने उठाए सवाल 

इस बीच भाजपा ने मामले में सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि जिस समर्थन के सहारे सरकार बनाने का दावा चंपई कर रहे हैं, उससे जुड़ी चिट्ठी, जिस पर उनकी पार्टी केअध्यक्ष के हस्ताक्षर हों, राज्यपाल को नहीं सौंपी गई है। झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि दो दिनों से झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल और केंद्रीय नेताओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।

कल जब पहला लेटर दिया गया तो उसमें भी तकनीकि त्रुटियां थीं। हम यही उम्मीद करते हैं कि झारखंड में जो हेमंत सोरेन का 4 वर्षों का काला अध्याय रहा है वो दोहराया ना जाए। एक बात स्पष्ट है कि चंपई सोरेन भले ही मुख्यमंत्री बन गए हों लेकिन सत्ता के तार सोरेन परिवार के पास ही होंगे।

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending