Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

VIDEO: रेलवे ट्रैक पर गिरा बच्चा, 18 साल के स्टूडेंट ने ऐसे बचाई जान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कहते है ‘जाके राखो साइयां, मार सके न कोय आज ये कहावत एक बार फिर से सच हो गई है। इटली के मिलान के रिपब्लिक मेट्रो स्टेशन पर। जी हां। दरअसल, शुक्रवार की शाम यहां कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।

खबरों के मुताबिक़, यहां एक ढाई साल का बच्चा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने से पहले गिर पड़ा कुछ देर तो किसी को कुछ पता नहीं चल पाया, पर जैसे ही एक शख्स की नजर इस बच्ची पर गई लोग सन्न रह गए। और इसे उठाने की जदोजहद करने लगे।

तभी लोरेंजो पियानाजा नाम के 18 वर्षीय स्टूडेंट ने नीचे कूदकर उसे बचा लिया। ये पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। जैसे ही स्टूडेंट ने देखा कि ढाई साल का बच्चा ट्रैक पर गिर गया है। तो तुरंत उसे बचाने के लिए वो नीचे कूद गया। इतना ही नहीं बल्कि लोरेंजो बच्ची के साथ-साथ उसका खिलौना भी बचा लेता है।

फुटेज में दिखाया गया है कि बच्चा मां के पास से निकलकर प्लैटफॉर्म पर भगते हुए ट्रैक पर गिर गया। जिसके बाद मां घबरा जाती है और बाकी लोग भी आ जाते हैं। लेकिन बच्चे को गिरता देख ही लोरेंजो तुरंत नीचे कूदकर बच्चे को बचा लेते हैं। साथ ही उनका खिलोना भी बचा लेते हैं। उसी वक्त स्टेशन मैनेजर क्लॉडिया फ्लोरा कैस्टिलानों हादसे को देख लेती हैं और जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी तो लाल बटन दबाकर ट्रेन को रोक देती हैं।

https://youtu.be/1byXBjM370M

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending