Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘राष्ट्रपति’ के इस्तीफे की वजह बना यूपी का अजय गुप्ता! ये रहा पूरा मामला

Published

on

Loading

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 75 वर्षीय नेता जो 2009 से सत्ता पर काबिज थे, उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं लेकिन इसके पीछे कौन है यह जानकर आप एकदम हैरान हो जाएंगे। दरअसल जैकब जुबा आज अगर भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है तो इसके पीछे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता परिवार को बताया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्ता परिवार ही इस भ्रष्टाचार के पूरे खेल का जिम्मेदार है।

रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति जैकब जुमा की पूरी सरकार उत्तर प्रदेश के रहने वाले गुप्ता बंधु अपनी जेब में रखते थे। इसके बाद से जोहांसबर्ग पुलिस के वह निशाने आ गए थे। इतना ही नहीं गुप्ता से जुप्ता बने तीन गुप्ता बंधुओं ने दक्षिण अफ्रीका में सत्ता की दलाली कर अपनी जेब में अकूत दौलत भरी है।

इस पूरे मामले में मेन आदमी अजय गुप्ता को बताया जा रहा है। इसके बाद अजय गुप्ता को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। बता दें कि गुप्ता बंधु यूपी सहारनपुर के ही रानी बाजार के रहने वाले हैं। इनके नाम हैं- अतुल,अजय और राजेश, इन पर राष्ट्रपति जैकब जुमा की मदद से दक्षिण अफ्रीका की समूची सरकार को अपने इशारों पर नचाने का आरोप है।

अजय के अलावा उनके दो भाइयों, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता की भी तलाश जारी है। हालांकि उन पर लगे आरोपों का अभी पता नही चल पाया है। राष्ट्रीय जांच प्राधिकार के प्रमुख शौन अब्राहम्स ने कहा है कि उन्होंने अजय गुप्ता को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

भारत में गुप्ता बंधुओं पर कोई मामला दर्ज नही है। फिर भी मामला दूसरे देश से जुड़ा होने की वजह से सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार अजय गुप्ता देहरादून में है और अपने आवास से ही दक्षिण अफ्रीका की राजनीतिक हलचल पर नजर बनाए हुए हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending