Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्‍तराखंड: सहेली की जान बचाने बाघ से भिड़ गईं दो महिलाएं, अपनी जान की नहीं की परवाह; हंसिया व डंडे से मार भगाया

Published

on

tiger-attack

Loading

देहरादून। उत्‍तराखंड के चंपावत जिले में दो महिलाओं ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी सहेली को मौत के मुंह से बाहर खींच लिया। दोनों ने बाघ से लड़ाई कर अपनी सहेली की जान बचा ली। बाघ ने महिला को अपने पंजों में दबोच ले लिया था। 26 दिसंबर को यह घटना बून फारेस्‍ट रेंज में हुई। गीता देवी, जानकी देवी और पार्वती देवी नाम की तीन महिलाएं पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थीं। रास्‍ते में घात लगाकर बैठे बाघ ने गीता देवी पर हमला बोल दिया।

वह उसे घसीटकर जंगल के अंदर ले जाने लगा। यह देख अन्‍य दोनों महिलाएं सकते में आ गईं पर हिम्‍मत दिखाते हुए उन्‍होंने बाघ पर ताबड़तोड़ पत्‍थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके साथ ही हंसिया और डंडे से भी लगातार प्रहार किया। हमले से घबराया बाघ गीता देवी को छोड़कर जंगल के अंदर भाग गया।

इस घटना में गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बेहोशी की हालत में टनकपुर के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। गीता देवी को 24 टांके आए हैं। गीता को हल्‍द्वानी के अस्‍पताल में बेहतर उपचार के लिए रिफर कर दिया गया है।

बून फारेस्‍ट रेंजर गुलजार हुसैन ने महिलाओं की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ की है। उन्‍होंने आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक के लिए जंगल में न जाने की सलाह दी है। पूरे इलाके में वन विभाग ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

अपनी जान की नहीं की परवाह

सहेली की जान बचाते समय दोनों महिलाओं ने अपनी जान की बिलकुल परवाह नहीं की। बाघ और उनके बीच कुछ सेंटीमीटर ही फासला रहा होगा। लगातार हमले से घबराए बाघ ने दोनों महिलाओं पर भी झपट्टा मारने की कोशिश की लेकिन वे पीछे नहीं हटीं। दोनों लगातार हंसिया और डंडे से उस पर वार करती रहीं। अंत में पस्‍त होकर बाघ जंगल के अंदर भागने पर मजबूर हो गया।

Continue Reading

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending