Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उत्तराखंड : भाजपा के प्रदर्शन में घायल घोड़े ‘शक्तिमान’ की मौत

Published

on

उत्तराखंड, भाजपा के प्रदर्शन, घायल घोड़े 'शक्तिमान' की मौत

Loading

उत्तराखंड, भाजपा के प्रदर्शन, घायल घोड़े 'शक्तिमान' की मौत

देहरादून| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल हुए शक्तिमान की बुधवार को मौत हो गई। निवर्तमान हरीश रावत व भाजपा ने शक्तिमान की दुख पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हरीश रावत ने शक्तिमान की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए संवाददाताओं से कहा, “यह दुखद है। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद वह खड़ा होने में कामयाब रहा था। आज उसकी मौत हो गई। यह काफी दुखी करने वाला है।”

रावत ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि अगली पुलिस परेड में वह शामिल होगा। धीरे-धीरे वह ठीक हो रहा था। अचानक उसकी मौत की खबर ने काफी दुख पहुंचाया है। शक्तिमान का यूं ही छोड़कर चले जाना बड़ा आघात है।” उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा, “शक्तिमान का जाना वाकई काफी दुखद है। प्रदर्शन के दौरान सरकार और पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई। इतने बड़े प्रदर्शन को हल्के में लेने की कीमत आज शक्तिमान ने चुकाई है। यह काफी दुखी करने वाला है।” उल्लेखनीय है कि मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी पर शक्तिमान को लाठी मारने और उसकी टांग तोड़ने का आरोप लगा था। उन पर और उनके सहयोगियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending