Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

दावेदार मैदान में लेकिन टिकट का पता नहीं

Published

on

देहरादून क्षेत्र की विधानसभाएं, कांग्रेस पार्टी के दावेदार, क्षेत्र में जन समस्याएं, रायपुर डोईवाला कैंट और मसूरी विधानसभा में सर्वाधिक दावेदार

Loading

देहरादून क्षेत्र की विधानसभाएं, कांग्रेस पार्टी के दावेदार, क्षेत्र में जन समस्याएं, रायपुर डोईवाला कैंट और मसूरी विधानसभा में सर्वाधिक दावेदार

congress

देहरादून। राजधानी देहरादून क्षेत्र की विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी के दावेदार क्षेत्र में घूम घूम कर जन समस्याएं खोज रहे हैं। समस्या का पता लगते ही उसका समाधान करने की भी इनमें होड़ है कि कौन पहले जन समस्या को सुलझा कर अपनी साख बना पाता है। चुनाव निकट होने के चलते ही यह सब हो रहा है।

राजधानी में रायपुर, डोईवाला, कैंट और मसूरी विधानसभा में सर्वाधिक दावेदार हैं जो अपना दावा मजबूत करने के लिए जनसमस्याओं से इतर गोष्ठी और घेराव आदि कार्यक्रमों के जरिये जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं। टिकट फाइनल हुए बगैर ही दावेदार अपने आप को अघोषित प्रत्याशी माने हुए मैदान में उतर आए हैं।

राजधानी में कांग्रेस से टिकट के दावेदार अब तक टिकट के लिए तीन से चार विधान सभा क्षेत्र गिना रहे थे। इनका कहना था कि पार्टी मसूरी नहीं तो रायपुर और यदि रायपुर से भी टिकट नहीं देती है तो कैंट से टिकट दे। पार्टी जहां कहीं से भी उन्हें टिकट देगी वह चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं, लेकिन अब स्थिति इसके ठीक उलट है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डा.आरपी रतूड़ी कहते हैं कि इस बार रायपुर से उनकी दावेदारी है, क्षेत्र का कोई ऐसा घर नहीं है जहां वे न गए हों। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान बातचीत कार्यक्रमों के जरिये इन दिनों क्षेत्रों में जनसमस्याओं को सुनने में लगे हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित, प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ गई है।

डोईवाला विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाने वाले एसपी सिंह भी अब क्षेत्र में नजर आने लगे हैं। हालांकि इस सीट से हीरा सिंह बिष्ट का टिकट काटना पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। मसूरी से कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला प्रमुख दावेदार हैं।

वही कैंट में अभी से बाहरी प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। इस सीट से कुछ दावेदारों का कहना है कि पैराशूट प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सीट से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, सीएम के संस्कृति सलाहकार रामकुमार वालिया व प्रदेश सचिव दीप बोहरा इस सीट से मैदान में हैं।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending