Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

अब किशोर ने खोला हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा

Published

on

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के भीतर असंतोष, हरीश रावत

Loading

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के भीतर असंतोष, हरीश रावत

Kishore Upadhyay

देहरादून। प्रदेश में कांग्रेस संगठन के भीतर असंतोष तेजी से सिर उठाने लगा है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इशारों-इशारों में ही दिल्ली में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से दूरी बना लेते हैं जो स्वस्थ परंपरा नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का ही परिणाम रहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी 44 सीटों पर सिमट कर रह गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने आलाकमान को आगाह करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। किशोर ने कहा कि संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिले इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन दो घंटे समय दें इस संबंध में अवगत कराया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पिछले कई दिन से जिस तरीके से मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों पर हमला बोला है उससे सभी भौंचक हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तर्ज पर उन्होंने संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा तवज्जो देने के साथ ही उनका मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से साफतौर पर कहा है कि समय पर मुलाकात नहीं करने और उपेक्षा करने वाले मंत्रियों, विधायकों से मिलना जुलना बंद करें। किशोर उपाध्याय की नाराजगी के पीछे राज्यसभा चुनाव में उनकी अनदेखी भी है। सूत्रों के अनुसार पार्टी में बगावत के बाद प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा के लिए प्रबल दावेदार भी थे।

गढ़वाल मंडल में पार्टी में नेताओं की कमी के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री रावत उन्हें राज्यसभा सांसद बना सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी जगह मुख्यमंत्री रावत के करीबियों में से एक पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को राज्यसभा का टिकट दे दिया गया।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending