Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उत्तराखंड में विधायक की गिरफ्तारी पर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता

Published

on

उत्तराखंड में विधायक की गिरफ्तारी पर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता

Loading

उत्तराखंड में विधायक की गिरफ्तारी पर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता

देहरादून| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रदर्शन के दौरान तैनात अश्व पुलिस दल के घोड़े ‘शक्तिमान’ की टांग तोड़ने के मामले में भाजपा विधायक की गिरफ्तारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अजय भट्ट ने राज्यपाल के.के. पॉल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। राज्यपाल से मुलाकात के बाद अजय भट्ट ने पत्रकारों से कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। यदि न्याय नहीं मिला तो भाजपा न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

इस बीच, भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को विधानसभा में भी उठा। भट्ट ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि जोशी को विधानसभा में बुलाया जाए। कार्यवाही समाप्त होने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब जब पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया है तब इस मामले में वह भी कुछ नहीं कर सकते।

विधायक की गिरफ्तारी के मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि विधायक की गिरफ्तारी से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इस मामले को लेकर जिस तरह का नाटक कर रहे हैं, उसे उत्तराखंड की जनता देख रही है और इसका सही जवाब देगी।

मसूरी से भाजपा विधायक को देहरादून में पटेल नगर स्थित वायसराय होटल से गिरफ्तार किया गया। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा के कई बड़े नेता यहां जुटने लगे हैं। भट्ट ने आरोप लगाया कि हरीश रावत सरकार ने विधायक को आतंकवादियों की तरह उठाया।

उन्होंने कहा, “जिस तरह से विधायक को गिरफ्तार किया गया, उससे साबित हो गया है कि राज्य में भय का वातावरण बना हुआ है। पुलिस ने विधायक गणेश जोशी को आतंकवादी की तरह उठाया। सरकार ने मामले की पूरी जांच का इंतजार भी नहीं किया।”

भट्ट ने कहा कि सरकार ने विधायक को गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि उनका अपहरण किया गया है।

अमेरिका और मुंबई से आए डाक्टरों की सलाह के बाद गुरुवार रात आठ बजे घायल शक्तिमान की टांग काटने का फैसला लिया गया। करीब 8.29 मिनट पर शुरू हुआ ऑपरेशन 39 मिनट तक चला। इस दौरान बेहोश करके शक्तिमान की टांग के करीब एक फीट हिस्से को काटा गया। इसके बाद टांग में फिलहाल अस्थायी सपोर्ट लगाया गया है।

इस संबंध में एसएसपी डॉ़ सदानंद दाते ने बताया कि बुधवार को उठते समय बार-बार शक्तिमान गिर रहा था। टांग के टूटे हिस्से की हड्डी बाहर आने तथा सपोर्ट के लिए लगाई गई पिन खिसकने से टांग का चोट वाला हिस्सा संक्रिमत हो गया था।

मुंबई से डॉ. फिरोज और अमेरिकी डॉ. जैनी मेरीवान भूटान से देहरादून बुलाए गए थे। दोनों डाक्टरों ने घायल शक्तिमान की टूटी टांग और पहले किए गए अपरेशन की जांच की। डक्टरों ने कहा कि घोड़े की टांग के जुड़ने की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद जख्मी घोड़े की टांग को काटने का फैसला लिया गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending