Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस में जश्न, भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा

Published

on

फ्लोर टेस्ट में विजयी, कांग्रेसियों में जश्न का माहौल, कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय, भाजपा मुख्यालय

Loading

फ्लोर टेस्ट में विजयी, कांग्रेसियों में जश्न का माहौल, कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय, भाजपा मुख्यालय

BJP office uttarakhand

देहरादून। फ्लोर टेस्ट में विजयी होने के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में सुबह से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। रिजल्ट आने के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। प्रदेश मुख्यालय में मिठाई बांटी गई और पटाखे फोड़े गये, जबकि भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा रहा।

रावत के पक्ष में नारेबाजी

दोपहर बाद कांग्रेस कार्यालय का नजारा बदल गया। प्रदेश कार्यालय में गज भर भी पांव रखने के लिए जगह नहीं थी। उत्साही कांग्रेसियों ने अपने वाहन भी राजपुर रोड पर खड़े कर दिये, इस कारण वहां जाम की सी स्थिति हो गयी। मुख्यालय में लाउडस्पीकर लगा दिया गया और नेताओं के भाषण शुरू हो गये। सदन में बहुमत साबित करने के बाद हरीश रावत भी मुख्यालय पहुंचे और इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया। उन्होंने हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट का भी आभार जताया। कांग्रेसियों ने रावत के समर्थन में नारेबाजी की और करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

भाजपाई मायूस लौटे

उधर, भाजपा के बलवीर रोड स्थित कार्यालय में दोपहर को सन्नाटा पसर गया। जो कार्यकर्ता सुबह कार्यालय में जमा हो गये थे वे भी यह पता लगते ही कि कांग्रेस को बहुमत मिल गया है तो वो भी धीरे-धीरे अपने घर लौट गये। दोपहर बाद ही मुख्यालय पर सन्नाटा पसर गया।

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending