Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश के इन राज्यों में कल फिर आ सकता है तूफान, इन बातों का रखें खास ध्यान

Published

on

Loading

बीते दिनों यूपी और राजस्थान में आये तूफान ने 100 से भी ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया, करीब 300 लोग घायल हुए। 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले तूफान ने जमकर तांडव मचाया। न जाने कितने बिजली के खंबे, पेड़, घर और दुकानें उजड़ गईं। लेकिन इसके बावजू अभी भी ये ख़तरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिये चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए खास तौर पर चेतावनी जारी की है। वहीं इसका असर उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा से सटे इलाकों में मौसम अधिक अप्रत्याशित हो सकता है।

इस आंधी-तूफान आये तो पहले से ही सतर्क रहें, इसके लिए बस आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे। आइये हम आपको बताते हैं-

कैसे करें बचाव

  1. आंधी-तूफान के हालात में घर से बाहर बिलकुल न निकलें।
  2. अगर कहीं रास्ते में फंस गये हैं तो कोशिश करें आसपास किसी पक्के मकान में शरण लें।
  3. पेड़ या टिन शेड के नीचे बिलकुल न खड़े हों।
  4. ऑफिस से निकलते समय अगर मौसम खराब हो गया है तो घर जाने की जल्दी बिलकुल न करें और आंधी रुकने का इंतजार करें।
  5. ऐसे हालात में ऐसी जगह बिलकुल न खड़े हों जहां पर बिजली का खंबा हो या तार आसपास हों। घर में हैं तो टॉर्च और जरूरी सामान पास में रखें।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending