Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फूडमैन विशाल सिंह द्वारा नए साल पर मुद्रित छयरोग उन्मूलन कैलेंडर का हुआ विमोचन

Published

on

Loading

लखनऊ। 23 दिसंबर बुधवार को लखनऊ कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदया के द्वारा क्षय रोग उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा जागरूकता फैलाने हेतु नव वर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

नव वर्ष पर मुद्रित किए गए इस कैलेण्डर का मुद्रण विजयश्रीफाउंडेशन (प्रसादम सेवा) के अध्यक्ष फूडमैन विशाल सिंह द्वारा किया गया है।
कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा की टीबी एक गंभीर बीमारी है लेकिन लाईलाज नहीं है।

उन्होंने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने हेतु मुद्रित इस कैलेण्डर से राज्यपाल महोदया के स्वप्न को बल मिलेगा और हम सभी मिलकर अधिक से अधिक लोगों को क्षय रोग की रोकथाम के लिए जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फूडमैन विशाल सिंह के द्वारा समाज के लिए किये जा रहे सेवा प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रादेशिक

गोयल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने स्ट्रिंग पोर्ट्रेट थ्रेड आर्ट कला विधि से बनाया पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

Published

on

Loading

लखनऊ। गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हाईयर स्टडीज महाविद्यालय लखनऊ के ललित कला विभाग के छात्रों ने 30 फीट के आकार में स्ट्रिंग पोर्ट्रेट थ्रेड आर्ट की कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट्रेट बनाया।

यह दृश्य कला की नई विधा में धागे से बना पोर्ट्रेट अपने आप में खास है। इसे बनाने में कुल 30 घंटे का समय लगा। जिसमें धागे का वजन लगभग 15 किलो तथा उस धागे की कुल लंबाई लगभग 45 किलोमीटर है। छात्रों ने बताया कि चित्र के आकार में इस प्रकार की कला में यह अब तक का सबसे बड़ा आर्टवर्क है जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ द रिकॉर्ड तथा गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रस्तावित है।

आठ छात्रों की टीम (ब्रेकअप टीम) का नेतृत्व बाराबंकी स्थित अमोली कला, रामनगर निवासी देवाशीष मिश्रा द्वारा किया गया। टीम के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों में अभिषेक महाराणा, आदर्श शांडिल्य, लारैब कमाल खान, अभय यादव, सानिध्य गुप्ता, आरुषि अग्रवाल व कृतिका जैन का नाम शामिल है। इसका संचालन डॉक्टर संतोष पांडेय, प्राचार्य गोयल इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज महाविद्यालय ने किया। निरीक्षण श्रीमती शिखा पांडेय वह राकेश प्रभाकर द्वारा किया गया। इसमें ललित कला विभाग के प्राध्यापकों व समस्त छात्रों के सहयोग रहा।

Continue Reading

Trending