Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पुलिस पर बंदूक तानने वाले को गोली मारी

Published

on

अमेरिका में पुलिस पर बंदूक तानने वाले को गोली मारी

Loading

अमेरिका में पुलिस पर बंदूक तानने वाले को गोली मारी

वाशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल के परिसर में एक जांच नाके पर सोमवार को पुलिस अधिकारियों पर बंदूक तानने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। कैपिटल हिल के पुलिस प्रमुख मैथ्यू वेरदेरोसा ने यहां एक ब्रीफिंग में कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ है। एक महिला राहगीर को मामूली चोटें आई हैं।

इससे पहले मीडिया रिपोर्टो में कहा गया था कि बंदूकधारी ने एक पुलिस अधिकारी को घायल कर दिया है। यह घटना उस वक्त हुई है, जब अमेरिका में पर्यटन के लिहाज से बहुत व्यस्त समय चल रहा है।

वाशिंगटन मेट्रोपोलिटन पुलिस की एक ट्विटर पोस्ट के अनुसार, यह एक ‘मामूली सी’ घटना है और जनता को कोई खतरा नहीं है।

सीकेट्र सर्विस के प्रवक्ता रोबर्ट होबैक के अनुसार, व्हाइट हाउस को भी एहतियातन बंद कर दिया गया था, लेकिन परिसर को जल्द सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending