Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर    

Published

on

Uproar as soon as the proceedings of Parliament begin

Loading

नई दिल्ली। उम्मीद के अनुसार संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आगाज होते ही सदन में हंगामा मच गया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की, तो वहीं विपक्ष ने भी छापों के खिलाफ खूब हंगामा किया, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल से देश को लंदन में बदनाम करने के लिए सदन से माफी मांगने को कहा। भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा तो पीयूष गोयल ने राज्यसभा में राहुल पर जमकर हमला किया।

सरकार को घेरने की कांग्रेस ने बनाई रणनीति

इससे पूर्व इस सत्र में सरकार को घेरने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संसदीय रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसदीय दल की बैठक की। इस बैठक में सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर चौधरी और पार्टी सांसदों ने भाग लिया।

खरगे बोले- हम बेरोजगारी और छापों का मुद्दा उठाएंगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम इस सत्र में बेरोजगारी, महंगाई और विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापेमारी के मुद्दे को उठाएंगे। खरगे ने इसके लिए 16 विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक भी की।

AAP का अदाणी मामले पर प्रदर्शन

केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग के खिलाफ संसद के बाहर आम आदमी पार्टी और बीआरएस सांसदों ने आज विरोध प्रदर्शन किया।

जम्मू-कश्मीर का बजट होगा पेश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बीच आज संसद में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी। जम्मू-कश्मीर बजट की प्रतियां संसद में पहुंच चुकी हैं।

6 अप्रैल तक चलेगा चरण

बजट सत्र के इस चरण में कुल 17 बैठकें होनी है, जिसके चलते यह 6 अप्रैल तक चलेगा। सरकार इस चरण में कई वित्त विधेयक और लंबित बिलों को पास कराने की तैयारी में है। हालांकि, हंगामे के चलते इसपर कितनी चर्चा हो पाती है ये देखना बाकी है। वर्तमान में राज्यसभा में 26 और लोकसभा में 9 विधेयक पास होने के लिए लंबित हैं।

जगदीप धनखड़ ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

राज्यसभा के शांतिपूर्ण कार्यवाही चलाने के लिए सभापति जगदीप धनखड़ ने बीते दिन सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई। बैठक में सभी नेताओं से नियम और प्रक्रियाओं के अनुसार सदन में चर्चा करने को कहा गया।

सभापति ने सभी पार्टियों से सदन की गरिमा बनाए रखने की भी अपील की। बैठक में सदन में होने वाले हंगामे को रोकने के लिए नेताओं के विचार मांगे गए हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending