Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : आजमगढ़ में हिंसा के बाद 18 मई तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध

Published

on

उप्र : आजमगढ़ में हिंसा के बाद 18 मई तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध

Loading

उप्र : आजमगढ़ में हिंसा के बाद 18 मई तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध

लखनऊ/आजमगढ़| उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो समुदायों के बीच रुक-रुक कर हिंसा जारी है। अधिकारियों ने इस पर काबू पाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में इंटरनेट सेवा पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचे आईटी विशेषज्ञ अधिकारियों की सलाह पर सोमवार को यह फैसला लिया गया। यह जानकारी शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आजमगढ़ में 18 मई तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। प्रदेश में पहली बार इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी का फैसला लिया गया है।

प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने पाया कि वाट्सअप और फेसबुक के जरिये आपत्तिजनक संदेशों के प्रसारण के कारण हिंसा बीच-बीच में भड़क रही है। इसके बाद इंटरनेट सेवा 18 मई तक के लिए बंद करने का फैसला लिया गया। अधिकारियों के आग्रह पर प्रशासन ने पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

इधर, बवाल का केन्द्र बने निजामाबाद के खुदादादपुर में बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। आसपास के इलाकों में भी मंगलवार सुबह पुलिस ने गश्त की।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी के मुताबिक, अब तक 21 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। फिलहाल आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि निजामाबाद थाने के खुदादादपुर गांव में 24 मार्च को होली के दिन रंग फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद पिछले तीन महीने में कई बार उग्र होते-होते बचा है। शनिवार को दो समुदायों के लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए और तोड़फोड़, आगजनी, पथराव व गोलीबारी की। गोलीबारी की घटना में सीओ सिटी, एसडीएम निजामाबाद सहित कई लोग घायल हो गए।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending