Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार : पार्षद मनोरमा देवी का अदालत में आत्मसमर्पण

Published

on

बिहार : पार्षद मनोरमा देवी का अदालत में आत्मसमर्पण

Loading

बिहार : पार्षद मनोरमा देवी का अदालत में आत्मसमर्पण

गया| बिहार के गया में रोडरेज की घटना में 19 वर्षीय छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या के मुख्य आरोपी रॉकी यादव की मां और विधान पार्षद (एमएलसी) मनारेमा देवी ने घर में शराब बरामदगी मामले में मंगलवार सुबह गया की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मनोरमा देवी ने गया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने मनोरमा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्षद को पुलिस रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी।

न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद मनोरमा के कहा, ‘मेरे घर से एक भी शराब की बोतल नहीं मिली है। जानकारी पूरी तरह गलत है। मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।”

उल्लेखनीय है कि सात मई को रॉकी की लैंड रोवर कार को एक व्यवसायी के बेटे आदित्य सचदेवा ने ओवरटेक किया था, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। इस दौरान रॉकी ने कथित तौर पर आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में रॉकी, उसके पिता बिन्दी यादव और मां मनोरमा देवी का बॉडी गार्ड राजेश कुमार न्यायिक हिरासत में हैं।

गौरतलब है कि घर से शराब बरामद होने के बाद जनता दल (युनाइटेड) ने मनोरमा देवी को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

नेशनल

छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। गोली लगन से कई अन्य घायल हो गए हैं। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी नहीं बताई है। उन्होंने कहा की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही सही स्थिति का जानकारी लग पाएगी। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मताबिक यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं।

Continue Reading

Trending