Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी के सबसे साफ शहरों में पहले नंबर पर लखनऊ, गाजियाबाद को दूसरा स्थान

Published

on

Loading

लखनऊः घर-घर जाकर कूड़ा उठाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन कार्यक्रम को साकार करने में लखनऊ नगर निगम ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे पर गाजियाबाद और तीसरे पर कानपुर है। इसी के साथ ही आगरा, प्रयागराज, मेरठ और वाराणसी भी इस लिस्ट में शामिल है।

अगर देश भर की बात की जाए, तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 12वें स्थान पर अपना दबदबा बनाएं रखे हुए है। लखनऊ नगर निगम को बेस्ट कैपिटल सिटी इ सिटीजन फीडबैक अवार्ड मिला है। गार्बेज फ्री सिटी की तीन स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए भी पुरस्कार दिया गया है। वर्ष  2020 में इस श्रेणी में एक स्टार रेटिंग मिली थी।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने स्वच्छ सर्वेक्षण – 2021 की रैंकिंग का सम्मान महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी और नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रभारी डा. अरविंद राव को दिया गया। यह सर्वेक्षण कुल छह हजार अंकों का था।

लखनऊ नगर निगम को 4586.17 अंक मिले। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 सर्वेक्षण में 4,320 शहरों ने भी भाग लिया था। जानकारी के अुनसार, उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में वाराणसी भी सफाई के मामले में 30वें नंबर पर है। राजधानी लखनऊ 12वें स्थान पर है। कानपुर 21वें स्थान पर रहा है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending