Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : जवाहरबाग में फिर होगी हरियाली, लगेंगे 3000 पौधे

Published

on

उप्र : जवाहरबाग में फिर होगी हरियाली, लगेंगे 3000 पौधे

Loading

उप्र : जवाहरबाग में फिर होगी हरियाली, लगेंगे 3000 पौधे

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जवाहरबाग में दो जून को हुई हिंसा के बाद अब यहां एक बार फिर हरियाली छाने वाली है। राजकीय उद्यान विभाग 11 जुलाई को इस बाग में एक साथ तीन हजार पौधे लगाने जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से 11 जुलाई को पौधरोपण अभियान के तहत एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी अभियान के तहत जवाहरबाग में भी पौधरोपण किया जाएगा।

जवाहरबाग पर कब्जा मिलने के बाद उद्यान विभाग जवाहरबाग की खूबसूरती लौटाने के लिए प्रयासरत है। जो पेड़-पौधे नष्ट हो गए हैं, उनकी भरपाई करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए जवाहरबाग में नए पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदने का काम जोरों पर है।

उद्यान विभाग को लगभग साढ़े तीन हजार पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से लगभग तीन हजार पौधे जवाहरबाग में ही लगवाए जाएंगे, जबकि शेष पौधे चांदमारी, औरंगाबाद आदि जगहों पर लगाए जाएंगे।

मथुरा के जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, जवाहरबाग में ढाई से तीन हजार पौधे एक ही दिन में रोपे जाएंगे। इसके लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

गौरतलब है कि जवाहरबाग में हुई हिंसा और अग्निकांड में सैकड़ों-हजारों पेड़-पौधे नष्ट हो गए थे। मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव के साथ बाग में रह रहे कब्जाधारियों ने भी उद्यान विभाग की सम्पदा को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खाना बनाने के लिए ईंधन और आग तापने के लिए लकड़ी का बंदोबस्त करने के उद्देश्य से उन्होंने पेड़ों को काटा था। अपनी बस्ती बसाने के लिए भी उन्होंने हरियाली को नष्ट किया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending