Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उपद्रवियों से नहीं, उत्सवों से है अब यूपी की पहचान: CM योगी आदित्यनाथ

Published

on

Loading

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को प्रदेश की जनता के सामने भाजपा सरकार की छह साल की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर लोकभावन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमने छह साल में प्रदेश को लेकर लोगों की धारणा बदलने का काम किया है। अब यूपी की पहचान उपद्रवियों से नहीं उत्सवों से है।

CM योगी ने कहा अब प्रदेश माफियाओं के कारण नहीं बल्कि महोत्सव के कारण जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमने नया यूपी बनाया है। छह वर्ष पहले लोग कहते थे कि यूपी में कभी विकास नहीं हो सकता है पर आज पूरा प्रदेश विकास की दौड़ में पहले स्थान पर जगह बना रहा है।

उन्होंने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जो पहले हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होने और परिवारवाद के कारण जाना जाता था पर अब यूपी की नई छवि देश और दुनिया के सामने है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने यूपी में पुलिस सुधार किए। प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट बने। तहसील के स्तर पर फायर ब्रिगेड बने। हर जिले में पुलिस के लिए बैरक बनाए जा रहे हैं और साइबर थानों की स्थापना की जा रही है।

CM ने कहा कि बीते छह वर्षों में प्रदेश में रोजगार के लिए माहौल बनाया गया है। सरकारी नौकरियों में जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ देने में न तो जातिवाद होता है और न ही भ्रष्टाचार। हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

सरकार में स्थायित्व का लाभ प्रशासन को मिल रहा है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश में स्थिरता है जिसका लाभ प्रशासन को मिल रहा है जिलों में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। शासन प्रशासन में स्थिरता होने का लाभ जनता को मिल रहा है। जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रदेश पहले स्थान पर है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया गया है। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा। अगले दो वर्षों में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों वाला यूपी पहला प्रदेश होगा जिसमें तीन अभी से क्रियाशील हैं।

प्रदेश में गांव-गांव में सड़कों को बेहतर करने का काम हुआ है। प्रदेश में पांच शहरों में मेट्रो चल रही है। नवंबर-दिसंबर से आगरा में भी मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।

यूपी को लेकर धारणा बदली है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह साल में यूपी को लेकर देश में धारणा बदली है। अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर चमक आ जाती है। पहले संदेह की नजरों से देखा जाता था। अब प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है।

35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए साइन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बीते दिनों आयोजित हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में प्रदेश में निवेश के लिए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए। ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। हमने प्रदेश के लोगों की आय को दोगुना किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जिसमें प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। अलग-अलग जिलों में मंत्रियों द्वारा भी पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending