Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में हार रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में आए 4,844 नए केस

Published

on

Loading

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,17,684 सैम्पल की जांच की गयी है, जो अब तक का सर्वाधिक है। 1,48,103 सैम्पल जनपदों से टेस्टिंग के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 4,67,37,022 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 4,844 नये मामले आये हैं तथा 14,086 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। अब तक 15,65,802 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 84,880 एक्टिव मामलों है जो 30 अप्रैल के कुल एक्टिव मामलों से 72.74 प्रतिशत कम है। उन्होंने बताया कि 54,646 कोविड मरीज होम आइसोलेश में हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,53,56,013 घरों के 17,01,24,992 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है। अब तक 1,29,28,280 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 33,47,533 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।

इस प्रकार कुल 1,62,75,813 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के कल 1,05,846 तथा अब तक 10,67,368 लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन 01 जून से सभी जनपदों में प्रारम्भ किया जायेगा।

श्री प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिटी स्कैन की दरें निर्धारित कर दी गयी हैं, इससे अधिक का पैसा मांगने पर सम्बंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शिकायत की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending