प्रादेशिक
सपा का प्रचार कर रहा आतंकवादी का परिवार : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का पीलीभीत जिला गोमती नदी के उद्गम स्थल और यहां बनी बांसुरी के लिए दुनिया भर में विख्यात है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत की पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
अपनी दोनों ही जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाजवादी पार्टी (सपा) का हाथ आतंकवादियों के साथ है। इस पार्टी का प्रचार एक आतंकी का परिवार भी कर रहा है। बहुजन समाज पार्टी (सपा), कांग्रेस और सपा के नेता कोरोना काल खंड में जनता का हालचाल जानने में रुचि नहीं ली।
इस पार्टियों ने कोरोना से जान बचाने वाले वैक्सीन को लेकर लोगो को गुमराह करने का प्रयास किया, ऐसा करने वाले अवसरवादी दलों को मुंहतोड़ जवाब दीजिये। पीलीभीत की जनता से यह अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा जैसे दल यूपी को लूटते थे, जबकि हमारी सरकार जनता का सहारा बनकर उनकी मदद करती है। प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी है। हमारा साथ दें और पीलीभीत की चारों सीटों से भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करें।
पीलीभीत में आयोजित भाजपा की दोनों जनसभाओं में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जनसभा में आए। पूरनपुर की अपनी पहली जनसभा में मुख्यमंत्री ने पीलीभीत की पावन भूमि का नमन करते हुए गोमती नदी का जिक्र किया। फिर उन्होंने भाजपा और पूर्व की सपा तथा बसपा सरकारों के कामकाज का फर्क विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले पूरनपुर की स्थिति क्या थी? पीलीभीत की स्थित क्या थी और उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी? यह आप लोगों से छुपा हुआ नहीं है। पांच साल पहले अराजकता की गुंडागर्दी थी सत्ता प्रायोजित दंगे थे और सत्ता के संरक्षण में फलफूल रहे इस ताडंव में प्रदेश के अंदर कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करता था। गरीब भूख से मरता था अपराधी सत्ता पर हावी होकर के थानों का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे।
नौजवान बेरोजगार था चारों ओर अराजकता का माहौल 2017 से पहले थे। वही पांच साल के अंदर हमारी सरकार ने जो कार्य किये उसका परिणाम है पांच साल में कोई दंगा प्रदेश में नहीं हुआ। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। अब व्यापारियों और महिलाओं को कोई परेशान करने की हिम्मत नहीं कर सकता। प्रदेश के अंदर 25 करोड़ नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी है। यूपी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा। पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, दशकों पुराना यह सपना साकार हो रहा है। यहां रामलीला का शानदार मैदान आपको मिल गया। अगली बार इसका सुंदरीकरण आपको और भी देखने को मिलेगा।
पीलीभीत की अपनी दोनों जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के इन कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं, फर्क साफ है 2017 से पहले जो सरकार थी, उसके शासन में अराजकता थी। अपराधियों और आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे। यह कहते हुए मुख्यमंत्री कहा कि अहमदाबाद के एक न्यायालय में 38 आतंकवादियों को सजा दी है, फांसी की सजा दी गई। कुछ को आजीवन कारावास की सजा दी गई। इनमें कुछ आतंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, उनमें से एक आतंकी का परिवार समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहा है।
यह बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अनुमान कर सकते हैं कि सपा वहीं है। सपा का साथ आतंकवादियों के साथ पहले भी था और अभी भी है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी तो उस सरकार ने पहला काम दर्जन भर आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया था। और अभी भी सपा का प्रचार एक आतंकवादी का परिवार कर रहा है। सपा सरकार पर यह हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ आतंकवादी समर्थक समाजवादी पार्टी है और दूसरी तरफ प्रत्येक तब के लिए काम करने वाली भाजपा की सरकार।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये लोग रामभक्तों पर गोली चलाते थे, हम भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहे हैं। यह काम सपा, बसपा और कांग्रेस कर सकती थी क्या? नहीं कर सकती थी, भाजपा की डबल इंजन की सरकार यह कार्य कर रही है। वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनी तो हमने पहला काम अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया। पीलीभीत 53 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ हुआ था। गरीबों को फ्री में आवास दिए गए, फ्री में राशन दिया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए फ्री में इलाज, फ्री में टेस्ट और फ्री में वैक्सीन लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई का प्रतीक है कोरोना हारेगा भारत जीतेगा। जो लोग कोरोना के समय गुमराह करते थे, आज उनको मुंहतोड़ जवाब दीजिये।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल4 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस