Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जब शाहिद कपूर की एक्ट्रेस नशे में धुत होकर लोगों से करने लगी संबंध बनाने की मांग!

Published

on

Loading

मुंबई। साल 2003 में शाहिद कपूर ने फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म दो और नए चेहरों ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

एक थीं अमृता राव और दूसरी शहनाज ट्रेजरीवाला। शाहिद और अमृता राव का करियर तो फिल्म के बाद चल पड़ा लेकिन शहनाज को बॉलीवुड में ज्यादा तवज्जो नहीं मिली और आज शाहनाज बॉलीवुड फिल्मों से पूरी तरह से नदारद हैं।

शहनाज का पिछले साल एक प्रैंक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह एक प्रेग्नेंट महीला बनने के साथ साथ नशे में धुत होने का नाटक करती हुई दिख रही थी। यही नहीं  इस वीडियो में वो लड़कों से संबंध बनाने का भी ऑफर देती हुई भी दिखायी दे रही हैं।

पार्टी में हर कोई शहनाज के रवैये को देखकर हैरान रह गया था। इस वीडियो के वायरल होने  के बाद शहनाज को कई निगेटिनव कमेंट्स भी झेलने पड़े थे।

बाद में इस वीडियो पर शहनाज की सफाई भी आई थी। उनका कहना था कि उन्होंने यह प्रैंक लोगों की मानसिकता जानने के लिए की थी।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending