Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

Published

on

Loading

खूंटी। खूंटी के कचहरी मैदान में रविवार को परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। उन्होंने खूंटी में बाइपास सड़क, तुपुदाना से कुंदीबर टोली बाइपास, चार लेन रोड और बेड़ो से खूंटी सड़क की चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। इन योजनाओं को 2500 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी। उन्होंने बिरसा टूरिस्ट सर्किट का भी शिलान्यास किया। गडकरी ने झारखंड से जुड़ी सभी सड़क परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में बेहतर सड़क बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे झारखंड के विकास में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रगतिशील व समृद्ध राज्य है। मौके पर केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है।

खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य प्रारंभ किये गये और उसे तय समय पर पूरा भी किया गया। मुंडा ने कहा कि देश में सड़कों का निर्माण कार्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती को किसी ने सही तरीके से पहचाना तो वो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनकी देन है कि आज हम बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं।

उन्होंने बिरसा की धरती से तिलक लगाकर पीवीटीजी के लिए योजना की शुरुआत की। 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रहा है। राज्य सरकार से भी योजना बनाकर भेजने को कहा गया है। केंद्र सरकार राशि उपलब्ध करायेगी। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending