Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज को सर्वोच्च न्यायालय से भी हरी झंडी

Published

on

'उड़ता पंजाब' की रिलीज को सर्वोच्च न्यायालय से भी हरी झंडी

Loading

सर्वोच्च न्यायालय का 'उड़ता पंजाब' की रिलीज में हस्तक्षेप से इनकार

नई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को ‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज की अनुमति देने वाले बंबई उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। पंजाब में व्याप्त नशे की समस्या को उठाने वाली यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है।शीर्ष न्यायालय के न्यायमूर्ति आदर्श कुमार एवं न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव की अवकाश पीठ ने बंबई उच्च न्यायालय के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।

सर्वोच्च न्यायालय की अवकाश पीठ पंजाब के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस एसोसिएशन की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने अनुराग कश्यप सह-निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी।बंबई उच्च न्यायालय ने 13 जून को ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माताओं को इससे एक दृश्य हटाने एवं इसमें तीन वैधानिक चेतावनी (डिस्क्लेमर) जोड़ने का आदेश देते हुए इसकी रिलीज का रास्ता साफ कर दिया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending