Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

उद्धव ठाकरे ने भाजपा व CM शिंदे को दी चुनाव का सामना करने की चुनौती

Published

on

Uddhav Thackeray challenges BJP and CM Shinde

Loading

मुंबई। शिवसेना (UBT) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनौती देते हुए एकनाथ शिंदे और सरकार में सहयोगी भाजपा को नए चुनाव का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को अंतिम निर्णय लेने दें।

सभी चुनाव का सामना करके दिखाएं

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘आइए सभी नए चुनावों का सामना करें और लोगों को अंतिम निर्णय लेने दें। जैसा मैंने सीएम पद से इस्तीफा दिया था, उसी तरह एकनाथ शिंदे को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।’

सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी

उद्धव ने धमकी देते हुए कहा कि अगर बगावत करने वाले शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला नहीं लिया तो वह एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान सरकार को यह अंतरिम राहत है। स्पीकर को जल्द से जल्द मामले पर फैसला लेना चाहिए।’

उद्धव ने कहा कि दुनिया भर में महाराष्ट्र का नाम खराब किया जा रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं पीएम नरेंद्र मोदी को भी बताना चाहता हूं कि देश में ‘नंगा नाच’ चल रहा है और आपको इसे रोकना चाहिए।

क्या है SC का फैसला?

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कल गुरुवार को शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष पर दूरगामी परिणामों वाला ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शिंदे की मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति पर तो मुहर लगाई। हालांकि कोर्ट ने राज्यपाल और स्पीकर की भूमिका पर सवाल उठाया है।

कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल का उद्धव को सदन में बहुमत साबित करने के लिए कहना सही नहीं था, क्योंकि उनके समक्ष इस निष्कर्ष पर पहुंचने का कारण और सामग्री नहीं थी कि उद्धव ने सदन का बहुमत खो दिया है।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending