Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भोपाल में विमान के उतरते समय टायर फटा, यात्री सुरक्षित

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी, एयर इंडिया के एक विमान के यहां बुधवार को उतरते समय उसका एक टायर फट गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूात्रों के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचा, उड़ान संख्या एआई435 वाला, विमान जब राजा भोज विमान तल की हवाईपट्टी पर उतर रहा था, तभी उसका एक टायर फट गया। टायर के फटते ही यात्रियों को झटका लगा और वे परेशान हो उठे। पायलट ने किसी तरह विमान को काबू में किया, और बड़ा हादसा टल गया। विमान में 95 यात्री सवार थे, और सभी सुरक्षित हैं।

गांधी नगर थाने के प्रभारी जितेंद्र पटेल ने बताया कि दिल्ली से आई एक उड़ान में कुछ गड़बड़ी की सूचना उन तक आई है, मगर वास्तव में क्या हुआ है, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। इसी विमान से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्री महेंद्र कुमार चौरसिया ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें दिल्ली होते हुए भुवनेश्वर जाना था, मगर हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उन्हें विमान का टायर फटने की खबर दी गई। इसके कारण उनकी आगे की यात्रा प्रभावित हुई है, फिलहाल इस विमान से दिल्ली की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को होटल पलाश में ठहराया गया है।

विमान का टायर फटने और विमान के दिल्ली वापस जाने को लेकर हवाईअड्डा प्राधिकरण और एयर इंडिया से जुड़े अधिकारी कोई बात करने को तैयार नहीं है। वहीं वे यात्री परेशान हैं, जिन्हें इसी विमान की वापसी में दिल्ली की यात्रा करनी थी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों का कहना है कि उन्हें यही बताया जा रहा है कि नया टायर दिल्ली से आएगा, तभी विमान दिल्ली जा सकेगा।  उड़ान में देरी के कारण यात्रियों के नाश्ते और दोपहर भोजन की व्यवस्था होटल पलाश में की गई है। होटल पलाश के अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें 70-80 यात्रियों के नाश्ते और भोजन के आर्डर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending