Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में गोलीबारी, 2 सैन्यकर्मी शहीद

Published

on

Loading

श्रीनगर| उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “चौकीबल सीमावर्ती क्षेत्र के मरसारी गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए।”

अधिकारी के मुताबिक, “जिस घर में आतंकवादी छिपे थे। उस घर को नष्ट कर दिया गया है। घायलों में एक अधिकारी भी शामिल है।”

राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीपीआरएफ) सहित सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर शाम मरसारी गांव के एक घर में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खबर पर गांव की घेराबंदी की।”

अधिकारी ने बताया, “जब सुरक्षाबल उस घर के पास पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।”

इस मुठभेड़ में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending