Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्टर ने पहली ही फिल्म से फैला दी थी सनसनी, आज बिता रहा है गुमनामी की ज़िंदगी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में काम करने का सपना लिए तमाम लोग सपनों के शहर मुंबई आते हैं। लेकिन कुछ ही ऐसे लोग होते हैं जो बुलंदियों तक पहुंच पाते हैं। बाकी लोगों के सपने महज सपने बनकर ही रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ भी हुआ। साल 2002 में आई फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ तो आपने देखी ही होगी। उस फिल्म में काम करने वाले एक्टर का नाम आज की तारीख में लोगों को शायद ही पता हो। उस अभिनेता का नाम नकुल कपूर था।

बॉलीवुड

(साभार इंटरनेट)

नकुल ने अपने करियर की पहली ही फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से सनसनी मचा दी थी। अपनी हैंडसमनेस से यह एक्टर रातों-रात लड़कियों के दिलों पर राज करने लगा था। वो भी एक दौर था और ये भी एक दौर है। आज नकुल फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से कोसों दूर हैं। आपको बता दे कि इस फिल्म में नकुल के साथ आरती छाबरिया और किम शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। नकुल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल किया था लेकिन नकुल को इस फिल्म के बाद दोबारा किसी फिल्म में नहीं देखा गया।

बॉलीवुड

(साभार इंटरनेट)

इस फिल्म की तरह ही इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। चाहे वो “चांद तारे फूल शबनम’ हो या ’ हो या ‘आंख है भरी भरी’ हो। ये गाने आज भी लोगों के दिलोदिमाग पर छाए हए हैं। फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से पहले नकुल एलबम ‘हो गई है मोहब्बत तुमसे’ में नजर आये थे इसी के बदौलत नकुल को फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ मिली थी।

खबरों की माने तो नकुल इस समय कनाडा में हैं। वे एक योगा टीचर के रुप में वहां काम कर रहे हैं। नकुल कनाडा में डिवाइन लाइट नाम का योगा इंस्टीट्यूट चलाते हैं। उन्होंने कई किलो वजन के साथ ही दाढ़ी भी बढ़ा ली है और उनका भारत लौटने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है। बताना चाहेंगे एक समय इस अभिनेता की मौत की झूठी खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी। लेकिन नकुल खुद ही सामने आकर इस बात को झूठा करार दिया था।

मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने बयां किया दर्द, ‘मुझे मेरी मां ने भेजा पागलखाने’

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending