Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत दौरे से पहले बाहुबली अवतार में नजर आए डॉनल्ड ट्रंप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। इस दौरान अमेरिका की प्रथम महिला मिलेनिया ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जारेड कुशनेर भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इनके अलावा दो भारतीय अधिकारी भी दौरे पर आएंगे। इस खास दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। वो हर ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा के प्रति लोगों में जिज्ञासा बढ़े। भारत दौरे से पहले ट्रंप ने एक वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत में दोस्तों से मिलने के लिए बेकरार हूं। बता दें कि इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को बाहुबली की तरह दिखाया गया है।

एक मिनट 21 सेकेंड के इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को रणक्षेत्र में तलवारबाजी करते हुए दिखाया गया है। ट्रंप बाहुबली के परिधान में नजर आ रहे हैं और वे जंग के मैदान में दुश्मनों से लोहा लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप भी नजर आ रही हैं।

बैकग्राउंड में गाना भी वही बज रहा है जो बाहुबली में फिल्माया गया है। गाने का बोल है-जियो रे बाहुबली.. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को एट दी रेट सोलमेनेस 1 ने ट्वीट किया है, जिसे राष्ट्रपति ने ट्रंप ने रीट्वीट किया है। सुबह 4 बजे किए गए इस रीट्वीट को करीब 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है, जबकि 16 हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट भी किया है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की यात्रा 24 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस दौरान अमेरिका की प्रथम महिला मिलेनिया ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जारेड कुशनेर भी भारत आएंगे। इस खास दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप भी इसे लेकर विशेष उत्साहित दिख रहे हैं।

इस बीच अमेरिका ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान उनके साथ 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। राष्ट्रपति के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है।

जिसमें अमेरिकी राजदूत केन जस्टर, कॉमर्स सेक्रेटरी विल्बर रॉस, एनर्जी सेक्रेटरी डैन ब्रोइलेट, कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवेनी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन राष्ट्रपति के साथ होंगे। इसके अलावा, राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जारेड कुशनर भी यात्रा में उनके साथ होंगे। दोनों व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending