Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने सेना में किन्नरों की भर्ती पर लगा प्रतिबंध हटाया

Published

on

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन, ट्रांसजेंडर, किन्नरों की भर्ती पर प्रतिबंध हटा

Loading

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन, ट्रांसजेंडर, किन्नरों की भर्ती पर प्रतिबंध हटा

transgender sign

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने गुरुवार को घोषणा की है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति अब अमेरिका सशस्त्र बलों में खुले तौर पर सेवा कर सकते हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्य एश चार्टर ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा, “यह नियम तत्काल रूप से प्रभावी है। सेना में ट्रांसजेंडर अमेरिकी अब खुले तौर पर सेवा कर सकते हैं, और उन्हें अब केवल ट्रांसजेंडर होने की वजह से सेना से निकाला या अलग नहीं किया जा सकता।”

चार्टर ने कहा, “जो अमेरिकी सेना में सेवा करना चाहते हैं और हमारे मानकों पर खरे उतरते हैं, उन्हें यह अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।”  उन्होंने कहा कि इस नीति एक साल की अवधि के दौरान चरणबद्ध किया जाएगा। अमेरिका आरएएनडी कॉर्पोरेशन की साल 2014 के अध्ययन के अनुसार करीब 13 लाख लोगों में 2,500 लोग सक्रिय सेवा कर रहे हैं, और वहीं 8,25,000 आरक्षित सेवा सदस्य में 1,500 समलैंगिक हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending