Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जिन पीरियड्स के बारे में बात नहीं करते लोग, उसके खून से यहां धोया जाता है मुंह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय समाज में महिलाओं को आने वाले पीरियड्स एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में लोग बात करने से डरते हैं या हिचकते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में पीरियड्स को लेकर ऐसी ही मान्यताएं हैं। एक देश में तो पीरियड्स के खून से मुंह धोने का भी रिवाज़ है। आज हम आपको ऐसे ही कई देशों में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाज बताने जा रहे हैं।

भारत : पीरियड्स आने पर महिलाएं किचेन में नहीं जा सकती, खाना नहीं बना सकतीं, बड़े-बुजुर्गों को छू भी नहीं सकती, वो अचार नहीं छू सकती, मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने की भी मनाही होती है।

फिलीपींस : यहां लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स आते हैं, तो वो उस खून से अपने चेहरे को धोती हैं। ऐसी मान्‍यता है कि ऐसा करने से चेहरा साफ होता है।

साउथ अफ्रीका : यहां पहली बार पीरियड्स आने पर बकरी काटने और लड़कियों को सूर्यास्त तक चादर से सिर ढक कर रहना होता है।

अफगानिस्तान : यहां महिलाएं पीरियड्स के दौरान नहा नहीं सकती। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान नहाने से वो बांझ हो जाएंगी।

नेपाल : यहां पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मंदिर जाने की मनाही होती है। इस दौरान वो अशुद्ध मानी जाती हैं।

पोलैंड : यहां का सबसे अजीबोगरीब नियम यह है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स नहीं करना चाहिए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending