Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वो केकड़े जिनका नीला है खून, पीकर हो सकते हैं अमर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ‘खून’ शब्द सुनते ही आपके दिमाग में सबसे पहले लाल रंग आता होगा लेकिन आज हम आपको नीले रंग के खून के बारे में बताने जा रहे हैं। नॉर्थ अमेरिका के समुद्र में एक ऐसा केकड़ा पाया जाता है, जिसका खून नीला है। इस केकड़े का खून अमृत समान माना जाता है।

नीले रंग के इस केकड़े को ‘हॉर्सशू’ कहा जाता है। यह प्रजाति करीब 45 करोड़ सालों से धरती पर मौजूद है। मेडिकल साइंस में इस केकड़े का खून इसकी एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी की वजह से इस्तेमाल किया जाता है। इसके नीले खून को शरीर के अंदर इंजेक्ट कर शरीर में खतरनाक बैक्टीरिया की पहचान की जाती है। खतरनाक बैक्टीरिया के बारे में यह एकदम सटीक जानकारी देता है। इस केकड़े का वैज्ञानिक नाम Limulus Polyphemus है। अपनी इस अनोखी खासियत की वजह से इसके खून की कीमत करीब 10 लाख रुपए प्रति लीटर है। नीला खून पाने के लिए हर साल 5 लाख से भी ज्यादा केकड़ों को मार दिया जाता है।

आपको बता दें इन केकड़ों को पकड़कर पहले उनकी अच्छे से सफाई की जाती है, फिर इनको लैब में ले जाया जाता है। इसके बाद उनके मुंह के पास नस में सिरिंज लगाकर नीचे बॉटल रख दी जाती है, जिससे केकड़े का नीला खून बॉटल में इकट्ठा हो जाता है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending