Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ऐसी 3 लड़कियों से सावधान: भूल कर भी शादी न करें, 2 दिन में उजाड़ देंगी घर-परिवार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शादी सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं होती, शादी होती है दो परिवारों के बीच। इसीलिए शादी का महत्व इतना ज़्यादा होता है। कई बार अपने देखा होगा कि शादी करने के बाद कईयों के घर बस जाते हैं और कईयों के बसे बसाए घर उजड़ जाते हैं।

इसलिए अपनी दुल्हन खोजते वक़्त आप सिर्फ रंग रूप पर मत जाइए। बल्कि कुछ गुणों का भी आकंलन बहुत ज़रूरी है। इनमें से तीन गुण मुख्य है। इन तीन गुणों वाली लड़की से आपको दूर और सतर्क रहने की ज़रुरत है।

पहला गुण– दूसरे पुरुषो में अधिक रूचि लेने वाली लड़की। जब एक लड़की सभी पुरुषों में रुचि लेती है, तो आपका सावधान रहना अति आवश्यक है, क्योंकि शादी के बाद भी उसकी ये आदत छूटने वाली नहीं है। ऐसे स्वभाव वाली लड़कियां शादी के बाद खतरनाक साबित हो सकती है।

दूसरा गुण– जिन लड़कियों को देर तक सोने की आदत हो। जो लड़कियां बहुत ही आलसी होती हैं, ऐसी लड़की से कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए। लड़की के देर तक सोने से, घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, घर का महौल बिगड़ने लगता है और शादी टूटने तक की नौबत भी आ सकती है।

तीसरा गुण– कड़वा बोलने वाली महिलाओ से शादी नहीं करनी चाहिए। ऐसी महिलाओं की वजह से घर में हमेशा झगड़े होते रहते है। ऐसी महिला के कारण घर में संघर्ष भी बढ़ जाता है और इस वजह से परिवारिक झगड़े और भी बढ़ जाते हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending