Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हज के पाक रास्ते भी देख चुके हैं बॉलीवुड के ये हसीं चेहरे, कुछ अकेले, तो कुछ परिवार के साथ पहुंचे

Published

on

Loading

मुंबई। मुसलमानों का सबसे पवित्र तीर्थस्थल मक्का। जहां लोग अपने जीवन में एक बार जाते हैं और अपनी ज़िंदगी को पाक कर लेते हैं। ऊपर वाले की महर तो सबको चाहिए होती है चाहे वो कोई पैसे-शोहरत से छोटा इंसान हो या बड़ा। कई बॉलीवुड के सितारे भी हज की यात्रा कर चुके हैं। ये सितारे अपने परिवार के साथ हज की यात्रा पर गए थे। आप इन सितारों को तस्वीरों में देख सकते हैं।

ए. आर. रहमान– म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान 2 बार हज के लिए जा चुके हैं। एक बार साल 2004 में और दूसरी बार साल 2006 में।

आमिर खान– बॉलीवुड के फेमस एक्टर आमिर भी अपनी माँ जीनत हुसैन के साथ साल 2012 में हज के लिए गए थे।

कादर खान– अपने ज़माने के एक बहुत ही शानदार एक्टर कादर खान साल 2014 में अपने दोनों बेटों सरफराज और शाहनवाज के साथ हज पर गए थे।

 

मोहम्मद रफी– बॉलीवुड के एक शानदार सिंगर मोहम्मद रफी साहब अपने बड़े भाई के साथ साल 1970 में हज पर गए थे। रफी साहब ने हज से वापस आने के बाद गाना गाना छोड़ दिया था।

दिलीप कुमार– आप जानते ही होंगे कि दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान है। दिलीप नाम उन्होंने अपनी फिल्मो के लिए रखा था। दिलीप कुमार अपनी बीवी के साथ साल 2014 में हज पर गए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending