Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

SHOCKING VIDEO ! प्रियंका ने हिंदू आतंकवाद की बात कर पहुंचाई करोड़ो लोगों के दिल को ठेस

Published

on

Ban Priyanka Chopra,delhi,Indian Nationalist Controversy,indian nationalist dialogue,priyanka chopra,quantico season 3,क्वांटिको सीजन 3,दिल्ली,बैन प्रियंका चोपड़ा

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी टीवी शो क्वांटिकों की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो में प्रियंका ने ऐसा डायलॉग बोला है जिससे करोड़ो हिंदू लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रियंका को ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 के इस एपिसोड के लिए सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

इस एपिसोड के एक सीन में प्रियंका ने हिंदू आतंकवाद का जिक्र किया है। प्रियंका ने अब सीन पर लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूं कि क्वांटिको के एक विवादित एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मेरा मकसद कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं माफी मांगती हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।”

देखें विडियो : 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending