Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

KarvaChauth2018 : दिखना है सबसे अलग, तो अपनाएं ये मेकअप TIPS

Published

on

Loading

करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए व्रत रखती हैं। रात में चांद देखकर तोड़ती हैं। इस बार करवा चौथ शनिवार 27 अक्टूबर 2018 को है। महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप करती है। घंटो पार्लर में बैठतक तैयार होती हैं, लेकिन कुछ बेसिट टिप्स को फॉलो करना भूल जाती हैं। यहां जानिए 6 ऐसे मेकअप टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में, जिन्हें फॉलो कर आपको खूबसूरत दिखने में मदद मिलेगी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

खूबसूरत त्वचा – करवाचौथ के एक या दो दिन पहले मुल्तानी मिट्टी या शहद फेस पैक बनाकर लगाएं। इस पेस्ट को आप गर्दन और चेहरे दोनों पर लगा सकती हैं। इससे त्वचा में निखार आएगा। इसके अलावा अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल और हेल्दी चीजें शामिल करें। दमकती त्वचा के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आई मेकअप – आंखो का मेकअप भी सबसे अहम होता है। खूबसूरत आंखे आपके पति को दीवाना बना देंगी। आंखो का मेकअप अपने आउटफिट के हिसाब से करें। आंखों में लाइनर, काजल और मस्कारा लगाने से सुंदरता बढ़ती है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मेहंदी- हाथों में लगी मेहंदी और खूबसूरत लगे इसके लिए पहले से वैक्सिंग, मैनिक्योर और पेडिक्योर करवाएं। क्योंकि हाथों में लगी मेहंदी का रंग बताता है कि आपके और पति के प्यार का रंग कितना गहरा है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

होठों का मेकअप – मेकअप के आखिरी में लिपस्टिक लगाने से आपका परफेक्ट लुक में आ जाएंगी। हमेशा लिपस्टिक का सही चुनाव करें। गलत शेड आपको लुक को खराब कर सकता है। ध्यान रहे कि आपने आई मेकअप डार्क किया है तो लिपस्टिक लाइट कलर की लगाएं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

चेहरे का मेकअप – चेहरे का मेकअप करने के लिए सही फाउंडेशन का यूज़ करें। हमेशा अपनी स्किन टोन के मुताबिक फाउंडेशन चुनें। ताकि बेस सही हो। इसके बाद कंसीलर से चेहरे के दाग-धब्बे छुपाएं। ऑयली स्किन है तो कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हेयरस्टाइल – आपके हेयरस्टाइल से आपका लुक अट्रेक्टिव लगता है। चेहरे के आकार के अनुसार हेयरस्टाइल बनाएं। इसके अलावा साड़ी पहन रही हैं तो जुड़ा सूट करेगा। साथ में गजरा चार चांद लगा देगा।

आध्यात्म

आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है

रामनवमी का इतिहास-

महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।

नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।

Continue Reading

Trending