Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हिंदू परिवार में पैदा हुईं ये 5 एक्ट्रेस हैं मुस्लिम, चौथा नाम चौंकाने वाला

Published

on

Loading

एक कहावत मशहूर है कि प्यार किसी मजहब को देखकर नहीं किया जाता ये तो बस हो जाता है। ठीक यही हुआ बॉलीवुड की कुछ मशहूर एक्ट्रेस के साथ। हिंदू परिवार में जन्मी इन एक्ट्रेसेस ने प्यार के लिए अपने धर्म बदल लिया। आईए आपको बताते हैं कि कौन हैं ये 5 एक्ट्रेस…

  1. आयशा टाकिया- साल 2009 में आई फिल्म वांटेड तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में आयशा ने सलमान के अपोजिट काम किया था। उसी साल आयशा ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से निकाह कर लिया था।शादी से पहले आयशा टाकिया ने इस्लाम कबूल किया और उनकी शादी भी इस्लामिक रीति रिवाजों के अनुसार ही हुई थी।

  1. शर्मिला टैगोर- शर्मिला टैगोर का जन्म हिन्दू परिवार में हुआ था। शर्मिला टैगोर ने भी अपने प्यार को पाने के लिए मुस्लिम धर्म को अपनाया। शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी के साथ मुस्लिम बनकर विवाह किया था।

एक्ट्रेस

  1. ममता कुलकर्णी- ममता कुलकर्णी का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी से शादी की थी। विक्की गोस्वामी वही है जिसको भारत की पुलिस ड्रग डीलिंग के केस में अभी भी ढूंढ रही है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जब विक्की गोस्वामी दुबई की जेल में बंद था तो उसे लगा कि इस्लाम अपनाने से उसकी सजा कम हो सकती हैं, लिहाजा विक्की गोस्वामी ने इस्लाम अपनाया और अपना नाम युसूफ अहमद रखा। ममता ने भी शादी करने के लिये अपना नाम और धर्म बदलते हुए अपना नाम आयशा बेगम रखा। विक्की गोस्वामी साल 2012 में 10 साल की सजा माफ़ हो गयी और उसे रिहाई मिल गई।

4. हेमा मालिनी- धर्मेंद्र को जब हेमा से प्यार हुआ तो वह पहले से ही शादीशुदा थे। ऐसे में शादी करने के लिए दोनों ने इस्लाम कबूल कर लिया था।

  1. अमृता सिंह- अपनी पिता की तरह ही सैफ अली खान ने भी हिंदू एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। सारा अली खान अमृता सिंह की ही बेटी है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending