Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान ने पठानकोट हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Published

on

पठानकोट हमला, पाकिस्तान पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग, पठानकोट हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर, सीटीडी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज, प्राथमिकी संख्या 06/2016, पाकिस्तानी जांच दल

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने भारत में पठानकोट हवाई अड्डे के कथित हमलावरों और उन्हें उकसाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। सीटीडी के एक प्रवक्ता के मुताबिक, पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर में सीटीडी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसकी संख्या 06/2016 है। समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि एक संयुक्त जांच टीम हमले की जांच करेगी और इसके दोषियों के खिलाफ कानून-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिकी के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने प्रशासन को जानकारी दी थी कि चार आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। उन्होंने संभवत: पठानकोट से सटे सीमाई इलाके से सीमा पार किया था। प्राथमिकी के मुताबिक, एनएसए ने कहा है कि आतंकवादियों ने हमले के दौरान भारत में रहते हुए मोबाइल नंबरों पर फोन किए और वे एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े थे। उल्लेखनीय है कि दो जनवरी को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला किया था। हमले में एक नागरिक सहित सात सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में छह हमलावरों को मार गिराने की बात कही थी। दोनों ओर से गोलीबारी 17 घंटे से भी अधिक समय तक चली थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending