Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

योग अपनाएं, यह कोई धार्मिक गतिविधि नहीं : मोदी

Published

on

योग अपनाएं, यह कोई धार्मिक गतिविधि नहीं : मोदी

Loading

योग अपनाएं, यह कोई धार्मिक गतिविधि नहीं : मोदी

चंडीगढ़| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उनसे बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘योग कोई धार्मिक गतिविधि नहीं’ है। इसके साथ ही देशभर में लाखों लोगों ने योग के साथ अपने दिन की शुरुआत की।मोदी ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में करीब 30,000 लोगों को योग करते देखा और उनके बीच भी गए। कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ के संस्थापक-वास्तुकार फ्रांसीसी ली कार्बुजियर के उत्कृष्ट निर्माणों में से एक है।मोदी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, “जैसे अब मोबाइल फोन जिंदगी का एक अंग बन गए हैं, वैसे ही योग को भी अपनी जिंदगी का अंग बनाइए।”

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक जन आंदोलन बन गया है, जैसा दुनिया में कोई और नहीं है।संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने पिछले साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।मोदी ने जोर देकर कहा कि योग कोई धार्मिक गतिविधि नहीं है। यह मन को काबू करता है और एक स्वस्थ शरीर को बरकरार रखता है।उन्होंने कहा कि योग ने लोगों की एक अनुशासित जिंदगी जीने में मदद की है।मोदी बाद में मंच से नीचे आए और योग के शौकीन विशेष रूप से सक्षम लोगों से हाथ मिलाया।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स में तड़के करीब चार बजे से लोगों का आना शुरू हो गया था।इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 96,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 30,000 से अधिक लोगों को चुना गया, जिनमें चंडीगढ़, पंजाब एवं हरियाणा तीनों जगहों से 10-10 हजार लोग आए थे।चंडीगढ़ के अति सुरक्षित इलाके सेक्टर-एक में स्थित आयोजन स्थल के इर्दगिर्द अभूतपूर्व सुरक्षा देखी गई। इलाके पर अर्धसैनिक कमांडो एवं सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर रही।

मुख्य कार्यक्रम के अलावा चंडीगढ़ में 100 अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार सुबह हरियाणा के फरीदाबाद शहर में अपना रिकॉर्ड-तोड़ योग कार्यक्रम शुरू किया। आयोजकों ने कहा कि रामदेव के साथ 1,00,000 से अधिक लोगों ने योग किया, जिसने एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। पिछले साल पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन दिल्ली स्थित राजपथ पर हुआ था।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending