Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ताइवान भूकंप : 5 की मौत, चीन ने मदद की पेशकश की

Published

on

Loading

ताइपे। दक्षिणी ताइवान में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसमें अब तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल बताए गए हैं। भूकंप में कई इमारतें नष्ट हो गईं। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि इस आपदा में आठ इमारतें जमींदोज हो गईं, जबकि ताईनान शहर में अन्य पांच इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुताबिक, कुल 318 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 10 दिन की एक नवजात बच्ची और 40 वर्षीय युवक भी शामिल है।

ताइवान के आंतरिक मामलों के प्रमुख चेन वे जेन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सुबह आठ बजे तक ताईनान शहर के योंगकांग जिले में 17 मंजिली एक आवासीय इमारत ‘वे गुआन’ के मलबे से 221 लोगों को बाहर निकाला गया।

चेन के मुताबिक, दमकलकर्मियो के अलावा लगभग 850 सैनिकों को बचाव कार्यो में लगाया गया है।

चीन ने भूकंप प्रभावित ताइवान को मदद की पेशकश की है। चीन की रेड क्रॉस सोसायटी ने ताइवान को 20 लाख युआन (3,04,268 डॉलर) की मदद की पेशकश की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending