Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीनी आधिकारियों ने ताइवान बस दुर्घटना पर दुख जताया

Published

on

चीनी आधिकारियों ने ताइवान बस दुर्घटना पर दुख जताया

Loading

चीनी आधिकारियों ने ताइवान बस दुर्घटना पर दुख जतायाताइपे। चीन के अधिकारियों ने ताइवान में मंगलवार को हुई गंभीर बस दुर्घटना पर ‘गहरा दुख’ व्यक्त किया। एसोसिएशन फॉर टूरिज्म एक्सचेंज एक्रॉस द ताइवान स्ट्रेट्य (एटीईटीएस) के महासचिव लियु केझी ने गुरुवार को इस दुर्घटना के मृतकों को याद करते हुए एक बयान में यह बात कही।

ताइवान के ताओयुआन हवाई अड्डे के पास मंगलवार को एक पर्यटक बस राजमार्ग बैरियर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई, जिससे उसमें आग लग गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चीन के एक गाइड और 23 पर्यटक सहित दो स्थानीय लोग शामिल हैं।

लियु उन चार चीनी अधिकारियों में शामिल हैं, जो बुधवार दोपहर पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए ताइवान पहुंचे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending