Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

T20 WC 2022

T20 WC: बारिश में धुला पाकिस्तान-अफगानिस्तान का वॉर्म-अप मैच

Published

on

T20 WC

Loading

ब्रिसबेन। ICC T20 WC 2022 में पाकिस्तान का अफगानिस्तान के साथ आज आखिरी वॉर्म-अप मैच था। पाकिस्तान के गेंदबाजों को तो वॉर्म-अप मैच का फायदा हुआ, लेकिन बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए। बारिश के चलते मैच रद्द करना पड़ा।

यह भी पढ़ें

एशिया कप 2023 पाकिस्तान में हुआ तो नहीं जाएगी टीम इंडिया: BCCI

दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार का गिफ्ट, गेहूं के एमएसपी में 110 रु की बढ़ोत्तरी

जब मैच रद्द किया गया उस समय पाकिस्तान 2.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 19 रन बना चुका था। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए।

पाकिस्तान के खाते में जो रन जुड़े थे, उनमें से 13 रन तो एक्स्ट्रा के थे। बाबर आजम ने 6 गेंद पर 6 रन बनाए थे, जबकि मोहम्मद रिजवान तो 8 गेंद पर खाता भी नहीं खोल पाए थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन के द गाबा मैदान पर खेला जा रहा था।

इसी मैदान पर आज भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वॉर्म-अप मैच खेलना है, लेकिन बारिश का हाल देखकर लग रहा है यह मैच भी खटाई में पड़ सकता है। पाकिस्तान और भारत को T20 WC में अपने सफर का आगाज एक-दूसरे के खिलाफ मैच से 23 अक्टूबर को करना है।

पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह रही कि उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को इस मैच में चार ओवर करने का मौका मिला और इस दौरान वह पूरी लय में भी नजर आए। अफरीदी चोट के चलते पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे थे और एशिया कप 2022 नहीं खेल पाए थे।

इसके अलावा न्यूजीलैंड में हुई ट्राई सीरीज में भी वह वापसी नहीं कर पाए थे। ऐसे में शाहीन के लिए भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले दोनों वॉर्म-अप मैच काफी अहम थे। पहले वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने दो ओवर ही फेंके थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने पूरे चार ओवर किए और दो विकेट भी निकाले।

T20 WC, ICC T20 WC 2022, T20 WC 2022 news, T20 WC 2022 latest news, T20 WC 2022 warmup match,

T20 WC 2022

Blind T20 WC: बांग्लादेश को हराकर लगातार तीसरी बार भारत बना चैंपियन

Published

on

Blind T20 WC

Loading

बेंगलुरु। दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप (Blind T20 WC) के फाइनल में भारतीय टीम ने आज शनिवार 17 दिसंबर को बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट का फाइनल जीता है। टीम इंडिया इस मैच में 120 रनों से जीती। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने की पिता के रिकॉर्ड की बराबरी, डेब्यू मैच में जड़ा शतक

यूपी में असीमित संभावनाओं का संदेश लेकर विदेश भ्रमण पर गई टीम योगी को निवेशकों से मिल रहा भरपूर सहयोग

भारतीय टीम इससे पहले 2012 और 2017 में भी इस टूर्नामेंट को जीती थी। टीम इंडिया के लिए इस मैच में दो शतक लगे। सुनील रमेश ने 63 गेंद पर 136 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान अजय रेड्डी ने 50 गेंद पर 100 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए सिर्फ सलमान ही अपने बल्ले से कमाल दिखा पाए। उन्होंने 66 गेंद पर 77 रन बनाए। सलमान को किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।

वी राव और एल मीणा का नहीं चला बल्ला

भारत के लिए पारी की शुरुआत वी राव और सुनील रमेश ने की। राव 12 गेंद पर 10 रन बनाकर सलमान की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए एल मीणा खाता नहीं खोल सके और तीन गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए।

उन्हें सलमान ने क्लीन बोल्ड किया। दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान अजय रेड्डी और वी राव ने पारी को संभाला। दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और अंत तक आउट नहीं हुए।

Blind T20 WC, India won Blind T20 WC, Blind T20 WC latest news,

Continue Reading

Trending