Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

स्विट्जरलैंड कोर्ट ने मांगे भारतीयों के बैंक डीटेल, क्या वापस आएगा काला धन?

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में देश के राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा काला धन को लेकर हो रही है। अभी कुछ दिन पहले स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि पिछले चार साल में पहली बार बढ़ी है। अब भारत को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। टैक्स चोरी के मामले में एक फैसला उनके हक में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विट्जरलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने भारत के पक्ष में फैसला दिया है।

स्विट्जरलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

काला धन

स्विट्जरलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने टैक्स अधिकारियों को आदेश देते हुए 2 भारतीयों की बैंक डिटेल्स सौंपने को कहा है। इन दोनों भारतीयों ने इसके खिलाफ याचिका डाली हुई थी। भारत की एजेंसियों को इन आरोपी भारतीयों पर टैक्स चोरी का शक है। आरोपी भारतीयों ने कोर्ट में याचिका दायर कर जानकारी न देने की मांग की थी। उनका कहना था कि भारत ने चोरी हुए बैंक डेटा के आधार पर कर चोरी की जांच में मदद मांगी है।

काला धन

 

आपको बता दें कि लीक डेटा के आधार पर कई देशों में जांच चल रही है। ऐसे में भारत के हक में आए इस फैसले से दूसरे देशों की उम्मीद भी बढ़ी है। आपको बता दें कि टैक्स चोरों का पनाहगार बनने के लिए स्व‍िट्जरलैंड काफी पहले से बदनाम है। माना जाता है कि ज्यादातर भारतीयों का कालाधन स्व‍िट्जरलैंड के बैंकों में है। हालांकि लीक सूचनाओं के चलते बड़ी संख्या में लोगों के खाते सामने आने के बाद स्विट्जरलैंड टैक्स चोरी के मामले में सहयोग करने के लिए मजबूर हुआ है।

काला धन

हालांकि स्विट्जरलैंड के कोर्ट ने HSBC के जिनेवा प्राइवेट बैंक से चोरी हुआ डेटा को अस्वीकार्य बताया है, और इसके आधार पर जानकारी देने का आदेश नहीं देगा। वहीं कोर्ट ने कहा है कि जितने भी देश चोरी के डेटा से कानूनी मदद नहीं मांग रहे हैं, उन्हें मदद दी जानी चाहिए।

रिपोर्ट: आदर्श कुमार

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending