Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सुषमा शोक प्रकट करने काठमांडू पहुंचेंगी

Published

on

Loading

काठमांडू| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए मंगलवार शाम काठमांडू स्थित उनके आवास पहुंचेंगी। उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मामलों के मंत्री कमल थापा ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि सुषमा यहां शाम पांच(स्थानीय समयानुसार) बजे पहुंचेंगी और देर शाम वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

विदेश मामलों के लिए प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के सलाहकार गोपाल खनाल ने बताया कि इस दौरान वह ओली से भी मुलाकात करेंगी।

इस अल्पकालिक यात्रा के दौरान सुषमा के साथ भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और भाकपा नेता(मार्क्‍सवादी) सीता राम येचुरी भी होंगे।

नेपाल की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला (80) ने सोमवार देर रात यहां अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बागमति नदी के किनारे लोकप्रिय पशुपतिनाथ मंदिर में किया जाएगा।

सरकार ने उनके निधन पर शोक स्वरूप बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा भी की है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending