Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मिशन 2019 : ताज़ा सर्वे में मोदी पर भारी पड़ा यह विपक्षी, सामने आई हैरान करने वाली बातें

Published

on

Loading

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आ रहा है वैसे वैसे तमाम तरह के सर्वे रिपोर्ट रोज मीडिया में आ रही है। हाल फिलहाल एक और सर्वे सामने आई है जिसमें काफी चौकाने वाले नतीजे देखने को मिल रहे हैं। एबीपी न्यूज ने राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के सवाल पर एक सर्वे किया था जिसके नतीजे भाजपा के लिए बिल्कुल भी अच्छी नही हैं। वहीं एबीपी न्यूज़ के इस सर्वे से कांग्रेस के खेमे में खुशी का माहौल है।

साभार – इंटरनेट

राहुल गांधी – देश के बड़े चैनल एबीपी न्यूज़ ने अपने सर्वे में ये दावा किया है कि इस वक़्त राहुल गांधी को 24 फीसदी लोग पसंद करते हैं जबकि 2014 में ये आंकड़ा 16 फीसदी था। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता में उछाल आया है।

साभार – इंटरनेट

नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है। सर्वे के मुताबिक जहां साल 2014 में 36 फीसदी लोग मोदी जी को पसंद करते थे वहीं अब प्रधानमंत्री मोदी 34 फीसदी लोग ही पसंद करते हैं। जैसा की आप देख सकते हैं दोस्तों कि पिछले 4 सालों में पीएम मोदी की लोकप्रियता अपने निम्नतम स्तर पर है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending