Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक में गरजीं सोनिया, बोलीं- गरीबों का पेट नहीं भर सकता मोदी का भाषण

Published

on

Loading

विजयपुरा (कर्नाटक)। संयक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला और उन पर असहिष्णु होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के भाषणों से गरीबों का पेट नहीं भरेगा। मोदी की एक चुनावी रैली से कुछ घंटे बाद एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गरजीं और कर्नाटक के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

सोनिया ने दो वर्ष बाद किसी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मोदीजी कांग्रेस-मुक्त भारत की बात करते हैं। कांग्रेस-मुक्त भारत को छोड़िए, वह तो अपने सामने किसी को भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।” उन्होंने कहा कि मोदी एक अच्छे वक्ता हो सकते हैं लेकिन केवल भाषण लोगों की परेशानियों को हल नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, “उन्हें अपनी वाकपटुता पर गर्व है। अगर उनकी वाकपटुता से गरीबों का पेट भरता है, तो उन्हें अवश्य ही और ज्यादा बोलना चाहिए। भाषण भूखे लोगों का पेट नहीं भर सकते। भाषण महिलाओं को सशक्त नहीं बना सकते, बीमारियों से ग्रस्त लोगों का उपचार नहीं कर सकते, यह रोजगार पैदा नहीं कर सकते। इन सबके लिए आपको मजबूत प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और नेक इरादा चाहिए।”

फाइल फोटो

उन्होंने ‘गरीबों और किसानों के हित में कदम उठाने के लिए’ सिद्धारमैया सरकार की सराहना की। सोनिया ने कहा, “भाजपा के लोग आते हैं, फर्जी वादे करते हैं, नफरत फैलाते हैं और वापस लौट जाते हैं। मुझे पता है कि आप उनके जुमलों से पर्दा उठा देंगे और स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।”

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार समाप्त करने का वादा किया था लेकिन वे एक लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे। सोनिया ने रेड्डी बंधुओं पर लगे आरोपों और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे ‘जय शाह की कंपनी के टर्नओवर के अचानक बढ़ जाने’ के मुद्दे पर भी मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भ्रष्ट्राचार समाप्त करने का उनका मॉडल क्या है। कर्नाटक में जहां भी वह रैली करते हैं, उनके आस-पास वही लोग रहते हैं।”

फाइल फोटो

उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया ने मोदी से मिलने का समय मांगा था लेकिन मोदी ने उनसे मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा, “मोदी ने कर्नाटक के लोगों का अपमान किया है। यह आश्चर्यजनक है कि सूखे से ग्रस्त राज्यों को करोड़ों रुपये दिए गए, लेकिन कर्नाटक को बहुत कम दिया गया। यह किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ने जैसा था। क्या यही आपका ‘सबका साथ-सबका विकास’ है?”

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में मोदी सरकार ने केवल एक काम किया है और वह है यूपीए सरकार के अच्छे कार्य को समाप्त करने का है। सोनिया ने मोदी पर झूठ फैलाने और ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। सोनिया ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का उपयोग करने और गलतबयानी से देश स्तब्ध है।”

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending